मोदी रंग में युवाओं को रंगने की तैयारी, भायुमो ने शहर में निकाली बाइक रैली

Monday, Dec 10, 2018 - 12:23 PM (IST)

कठुआ : आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियो को तेज कर दिया है। इसी के चलते युवा जोड़ों अभियान के तहत कठुआ के कालीबड़ी से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिला प्रधान राजेश मेहता की अगुवाई में आयोजित इस रैली में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे। यह रैली कॉलेज मार्ग से होते हुए शहीदी चौक से सावनचक-हटली मोड़ मार्ग से होकर हटली मोड़ में सम्पन्न हुई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेश फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यख ने कहा कि भाजपा बलिदानों से उभर कर आगे आई है। वर्ष 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनें, इसी पर युवा कार्यकर्ताओं को फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि भले ही कार्यकर्ता के किसी विधायक, सांसद या फिर जिला प्रधानों से मतभेद रहे हों, लेकिन युवा कार्यकर्ताओं को सिर्फ लोकसभा चुनावों को फोकस करना है। ताकि अगली सरकार भी केंद्र में भाजपा की ही बने।


इस मौके पर नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, पहाड़ी जिला प्रभारी गोपाल महाजन, हीरानगर म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान विजय शर्मा, विकास कांत, दमनजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising