लाल चौक में झंडा फहराने की कोशिश में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Saturday, Jan 27, 2018 - 12:57 PM (IST)

श्रीनगर: गणतंत्र दिवस के मौके पर कश्मीर के लाल चौक में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराने की कोशिश की। इस मौके पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने तिरंगा भी अपने कब्जे में ले लिया और कार्यकर्ताओं को मैसूमा पुलिस स्टेशन ले गए।


गौरतलब है कि इससे पहले भी लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिशें की जाती रही हैं। वहीं जम्मू में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया गया। विहिप ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब देशके हर हिस्से में तिरंगा फहराया जाता है तो फिर लाल चौक में क्यों नहीं। कश्मीर भी भारत का हिस्सा है और वहां तिरंगा फहराना कोई गुनाह नहीं है।
 

Advertising