भाजपा महिला नेता का आरोप- AAP समर्थक कर रहे अभद्र टिप्‍पणी

Tuesday, Apr 18, 2017 - 06:31 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा नेता शाजिया इल्‍मी ने ‘आप’ समर्थकों पर गंदी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। इल्‍मी ने कहा कि वह इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगी। भाजपा नेता ने 17 अप्रैल को भी ट्वीट कर ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था। उन्‍होंने लिखा था कि अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली को साफ करने के प्रयास से पहले अपने गंदे कार्यकर्ताओं का कचरा साफ करना चाहिए। इसके बाद उन्‍होंने एक वीडियो भी पोस्‍ट किया। इसके साथ लिखा था कि #केजरीवाल_शर्म_करो पहले अपने अपने घर के कचरे को तो साफ करो, दिल्ली बाद में साफ करना।

इस वीडियो में उन्‍होंने कहा कि वे हार भी रहे हैं और उनके प्रत्‍याशियों की जमानत भी जब्‍त हो रही है। सुबह जब मैंने कुकर्मी और बेशरम सिपाही और उनके खास प्रिय संदीप कुमार के बारे में ट्वीट करना शुरू किया। जिनको भाजपा के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने के लिए दूत की तरह भेजा जा रहा है। उन्‍होंने घिनौनी और गंदी बात करना शुरू कर दिया मेरे खिलाफ। उन्‍होंने पोस्‍ट के प्रिंट आउट दिखाते हुए कहा कि इनकी भाषा ऐसी है जिसे पढ़ा भी नहीं जा सकता। केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को सेक्‍स सीडी सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया था। वे महिला एवं बाल कल्‍याण मंत्री थे। उन पर आरोप है कि राशन कार्ड बनवाने के बदले उन्‍होंने महिला से संबंध बनाने की मांग की। यह सीडी सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्‍हें मंत्री पद से निकाल दिया था। 

Advertising