महाराष्ट्र : BJP ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ली

Saturday, Mar 14, 2020 - 07:26 PM (IST)

मुम्बई: भाजपा ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के अनुरोध पर विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवारी शनिवार को वापस ले ली। भाजपा ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक उइके को राकांपा के नरहरि झीरवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। 

महाराष्ट्र भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने विपक्ष से विधानसभा उपााध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार वापस लेने का अनुरोध किया था जिसके बाद उइके ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। दरअसल ऐसी परिपाटी रही है कि इस पद के लिए कोई मुकाबला नहीं होता है। झीरवाल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा सदन में की जाएगी। शनिवार बजट सत्र का आखिरी दिन है।

shukdev

Advertising