करोड़पति हाेकर भी लाखों की कर्जदार है ये भाजपा MLA!

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 05:43 PM (IST)

इंदाैरः मध्यप्रदेश के नेपानगर विधानसभा सीट पर भाजपा की मंजू दादू ने अंतर सिंह बर्डे को 42000 से भी ज्यादा अंतर से हराकर जीत हासिल कर ली है। ये नई विधायक यूं तो करोड़ों की मालकिन हैं, फिर भी इन पर लाखों का कर्ज चढ़ा हुआ है। ये चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब मंजू दादू ने उपचुनाव में नामांकन भरने के दौरान संपत्ति का ब्यौरा दिया था। ब्यौरे के मुताबिक, 27 वर्षीय मंजू दादू पर 14 लाख 40 हजार 968 रुपए का कर्ज है।

ब्यौरे में दी ये जानकारी
मंजू के पास 3 लाख 10 हजार रुपए की कीमत के जेवरात हैं। तीन बैंक खातों में 1 लाख 1 हजार 4 सौ 95 रुपए जमा है। उनके दो बैंक खाते भोपाल में और एक बैंक खाता खकनार में है। मंजू 25 हजार 680 रुपए की एलआईसी प्रीमियम भरती हैं। उन्हें विरासत में 2 करोड़ 8 लाख रुपए के मूल्य की 26 एकड़ जमीन मिली है।

काैन है मंजू राजेंद्र दादू?
मंजू राजेंद्र दादू नेपानगर के दिवंगत विधायक राजेंद्र दादू की पुत्री हैं। उन्हाेंने भोपाल से बीबीए की पढ़ाई की है। मंजू राजेंद्र दादू वॉलीबाल की खिलाड़ी हैं और कोरकू समाज में सबसे पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह समाज में उच्च शिक्षित होने के चलते समाजसेवा में कई सालों से सक्रीय है। उन्हें राजनीति में कोई रुचि नहीं, लेकिन दिवंगत पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए वह मैदान में उतरी हैं। उनका व्यक्तित्व काफी सादा और शालिन माना जाता है। समाज और क्षेत्र में छोटे बड़े सभी लोग इन्हें मंजू दीदी के नाम से पुकारते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News