सांगली,जलगांव नगर पालिका चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, शिवसेना का सफाया

Friday, Aug 03, 2018 - 09:04 PM (IST)

महाराष्ट्रः सांगली-मिराज-कुपवाड नगर पालिका के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 78 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया। वहीं जलगांव में हुए नकरपालिका के चुनाव में बीजेपी ने 75 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया है। 1 अगस्त को हुए नगरपालिका के इस चुनाव का आज परिणाम घोषित किया गया। सांगली में पहले कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सत्ता थी। कांग्रेस को 20 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 15 सीटें मिली हैं।



एक अगस्त को हुए चुनाव में शिवसेना ने अपने दम पर 57 सीटों पर उम्मीदवार खडे किये थे लेकिन एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। जिला सुधार समिति ने 25 स्थानों पर चुनाव लड़ा था लेकिन सिर्फ एक स्थान पर ही जीत दर्ज कर सकी। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कुल 451 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जिसमें से कांग्रेस 45, राकांपा 34, भाजपा 78, शिव सेना 57, जिला सुधार समिति 25 और अन्य निर्दलीय उम्मीदवार खड़े थे।



जलगांव नगर निगम के आज घोषित चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 57 सीटों पर जीत का परचम लहराया। जलगांव नगर निगम में भाजपा ने खानदेश विकास अघाडी को सत्ता से हटाते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। शिव सेना के पूर्व मंत्री और नेता सुरेश दादा जैन पिछले 35 वर्षों से सत्ता में काबिज थे जिन्हें आज भाजपा ने उखाड़ फेंका।



राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। शिव सेना को 15 सीट और एमआईएम पार्टी को तीन सीटें मिली हैं। जलगांव नगर निगम के कुल 75 सीटों पर 303 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस और राकांपा ने मिल कर चुनाव लड़ा था। एआईएमआईएम और समाजवादी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। भाजपा, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड्से का यहां काफी प्रभाव है।

Yaspal

Advertising