झारखंड विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : जावड़ेकर

Sunday, Nov 17, 2019 - 11:05 PM (IST)

रांची : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यों की बदौलत उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 65 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी। जावड़ेकर ने भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा जीत के विश्वास के साथ चुनावी अखाड़े में उतरेगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पिछले पांच साल केवल विकास देखा है जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केवल घोटाले और लूट का बाजार गर्म रहा। इसलिए, विकास और स्वच्छ प्रशासन देने के लिए जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रघुवर दास सरकार बनने से पूर्व झारखंड में नक्सलियों का इतना आतंक था कि लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास के लिए काम कर रही है। 

shukdev

Advertising