'जनता भाजपा को बहुत जल्द सत्ता से सड़क पर ले आएगी'

Friday, Dec 29, 2017 - 05:49 PM (IST)

पटनाः बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष कौकब कादरी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनावों के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और बहुत जल्द जनता भाजपा को सत्ता से सड़क पर लाकर खड़ा कर देगी।

कौकब कादरी ने कहा कि बहुत जल्द विकास की सुबह आएगी। कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आने वाले चुनावों में नया इतिहास रचेगी। राज्य में नई सुबह का निर्माण होगा। तीन तलाक के मुद्दे पर कौकब कादरी ने कहा कि भाजपा धर्म और आस्था के प्रश्न में जबरदस्ती घुस रही है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष कौकब कादरी ने झंडा फहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस नेताओं ने इस उपलक्ष्य पर वंदे मातरम् गाया।  

Advertising