2024 से पहले घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेगी भाजपा: अमित शाह

Monday, Dec 02, 2019 - 05:35 PM (IST)

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश के हर कोने से घुसपैठियों को खदेड़ेंगे। शाह ने झारखंड के जमशेदपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा पूरे देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर खदेड़ने का काम भाजपा सरकार करेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा कहते हैं कि एनआरसी क्यों ला रह हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे, क्या खाएंगे? क्यों भाई आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? 2024 से पहले देश से एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा सरकार करने वाली है।


झारखंड में भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि एनआरसी को देश भर में लागू किया जाएगा और सभी घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और 2024 चुनावों से पहले निष्कासित कर दिया जाएगा। 

shukdev

Advertising