भाजपा शुरू करेगी चुनावी अभियान, यूपी में नौ जनसभाएं आज (पढे़ं 24 मार्च की खास खबरें)

Sunday, Mar 24, 2019 - 05:30 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि भाजपा पूरे देश में आज ‘विजय संकल्प सभा’ के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी। नकवी ने यहां कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे।

अमित शाह आगरा में करेंगे जनसभा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के आगरा दौरे पर जाएंगे। वह यहां विजय संकल्प सभा में शिरकत करेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने आगरा से यूपी सरकार में मंत्री एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि आगरा में दूसरे चरण में चुनाव होना है।

योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से करेंगे चुनावी आगाज
भारतीय जनता पार्टी आज लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से चुनावी बिगुल फूंकेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में भी चुनावी जनसभाएं करेंगे।

लखनऊ में चुनावी सभा करेंगे राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री लखनऊ लोकसभा सीट से फिर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली बार लखनऊ दौरे पर आएंगे। वह यहां से चुनावी आगाज करेंगे। बता दें कि भाजपा ने पहली सूची में ही राजनाथ सिंह के नाम का ऐलान किया था। वह लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्मृति ईरानी कानपुर में करेंगी सभा
केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी आज कानपुर के दौरे पर जाएंगीं। वह यहां विजय संकल्प सभा में शिरकत करेंगीं। बता दें कि भाजपा ने ईरानी को अमेठी से राहुल गांधी के सामने चुनाव में उतारा है। इससे पहले भी वह 2014 लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ चुकी हैं, तब उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी।

खेल
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियंस

बॉस्केटबॉल : एन.बी.ए. बॉस्केटबॉल लीग-2018/19
फुटबॉल : यूरोपियन क्वालीफाइंग फुटबॉल टूर्नामैंट
टैनिस : ए.टी.पी. 1000 मियामी ओपन-2019

 

Yaspal

Advertising