झारखंड में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार : नड्डा

Tuesday, Dec 10, 2019 - 11:34 PM (IST)

दुमका: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने आज दावा किया कि झारखंड के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता का उत्साहपूर्वक उनकी पार्टी का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। नड्डा ने संथालपरगना के दुमका, जरमुंडी, जामा, शिकारीपाड़ा, नाला, सारठ, पाकुड़ और महेशपुर सहित आठ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक निर्देश दिए। 

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने इसके बाद में कहा कि संतालपरगना की 18 सीटों में से दुमका,जामा, जरमुंडी,शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, सारठ सहित आठ सीटों विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र और कोर कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि इन सभी सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मजबूती के साथ व्यापक तैयारी की गई है।

shukdev

Advertising