वोदों को पूरा करने में विफल रहीं BJP, देश को  बनाना चाहती है विपक्ष मुक्त : सचिन पायलट

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 07:05 PM (IST)

आडिशा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि वह भारत को ''विपक्ष मुक्त'' बनाना चाहती है। पायलट ने कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना के पक्ष में बालासोर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर ईंधन और रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रहने का आरोप लगाया।

PunjabKesari

कांग्रेस के बैंक खाते के लेनदेन पर रोक लगा दी
उन्होंने कहा, "देशभर के लोगों ने केंद्र सरकार को बदलने का मन बना लिया है, जो 'अच्छे दिन' के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।" उन्होंने कहा, "भाजपा भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते के लेनदेन पर रोक लगा दी...दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया गया।" पायलट ने आरोप लगाया कि निरंकुश कार्यशैली के कारण प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता भी दांव पर है। उन्होंने कहा, "न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग और मीडिया को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है...यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।"

PunjabKesari

बीजद और भाजपा दोनों के "साझा हित" हैं
पायलट ने अब तक संपन्न हुए चार चरणों के चुनाव पर दावा किया कि भाजपा शासित राजस्थान सहित उत्तर के कई राज्यों में भाजपा पहले से ही बचाव की मुद्रा में है। कांग्रेस नेता पायलट ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधा और उस पर "ठीक से काम नहीं करने'' का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि "ओडिशा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद और भाजपा दोनों के "साझा हित" हैं जो उनके पिछले कृत्यों में परिलक्षित होते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News