मुंबई की राजनीति में 'ऐतिहासिक' मोड़: BJP की रितु तावड़े बनी मेयर पद की उम्मीदवार

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 11:42 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, BMC को आखिरकार अपना नया मुखिया मिलने जा रहा है। BJP ने वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मुंबई के Mayor पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। इसी के साथ मुंबई के इतिहास में पहली बार मेयर की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा होना लगभग तय है।

 सत्ता के समझौते के तहत Deputy Mayor का पद शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में गया है। शिवसेना ने अनुभवी नेता संजय शंकर घाड़ी को इस पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

कौन हैं रितु तावड़े?

रितु तावड़े बीजेपी की एक कद्दावर नेता और सीनियर कॉर्पोरेटर हैं। उनका राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है:

  • 2012: पहली बार वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीतकर नगर निगम में कदम रखा।
  • 2017: घाटकोपर (वार्ड 121) से दोबारा निर्वाचित हुईं।
  • 2025: हालिया चुनावों में वार्ड नंबर 132 से हैट्रिक लगाते हुए जीत दर्ज की।
  • अनुभव: वह बीएमसी की शिक्षा समिति (Education Committee) की अध्यक्ष रह चुकी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके सुधारों को काफी सराहा गया है।

शिवसेना के संजय घाड़ी संभालेंगे डिप्टी मेयर की कमान

उपमहापौर पद के लिए चुने गए संजय शंकर घाड़ी (57 वर्ष) जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। मुंबई के ही निवासी संजय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मनपा स्कूल से ली और फिर सिद्धार्थ कॉलेज से बी.कॉम किया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और नगर निगम की गहरी समझ को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन पर भरोसा जताया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News