राजन को देवता व मुझे राक्षस की तरह पेश करता है मीडिया: स्वामी

Monday, Aug 08, 2016 - 05:23 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर मौद्रिक नीति को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) गवर्नर रघुराम राजन पर हमला बोला। एक महीने पहले ही पी.एम. नरेंद्र मोदी ने स्वामी की ओर से की गई आर.बी. आई. गवर्नर की आलोचना को खारिज कर दिया था। 
 
स्वामी ने मीडिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह राजन को ‘‘किसी देवता’’ और उन्हें (स्वामी) ‘‘राक्षस’’ की तरह पेश कर रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘रघुराम राजन के मामले में पूरा मीडिया उन्हें समर्थन देने के लिए इस देश के बाहर की ताकतों से प्रेरित था। यदि वह चले जाएंगे तो स्टॉक मार्कीट खस्ताहाल हो जाएगी। स्टॉक मार्कीट खस्ताहाल नहीं हो रही बल्कि यह ऊपर की ओर जा रही है।’’ 
 
स्वामी ने आरोप लगाया, ‘‘ब्याज दरें बढ़ाकर वह भारत की अर्थव्यवस्था को नुक्सान पहुंचा रहे थे और लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए बैंकों से कर्ज लेना मुश्किल बना रहे थे।’’
 
Advertising