कार्ति की गिरफ्तारी पर बोलीं BJP- कानून ने किया अपना काम

Wednesday, Feb 28, 2018 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी का लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों की ओर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कार्ति के खिलाफ कार्रवाई ​की गई। वहीं भाजपा ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में कानून ने अपना काम किया है। 

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि जो लोग इसमें विरोधी राजनीति की बात कह रहे हैं, उन्हें कानून की जांच के समक्ष पहले खुद को प्रस्तुत करना चाहिए। यह मामला वित्त मंत्रालय के वर्ष 2007 के कार्यकाल से जुड़ा हुआ है। पात्रा ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के आरोपों से भी इनकार किया कि सरकार ‘विविध सिद्धांतों’में शामिल रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को कैसे विरोधी रणनीति कहा जा सकता है। आज कानून ने अपना काम किया है। 
 

Advertising