राहुल की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये न समझे कि जनता की आवाज़ उठाने से उनको रोक देगी : पायलट

Friday, Mar 24, 2023 - 09:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ये न समझे कि जनता की आवाज उठाने से उनको रोक देगी।

पायलट ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय लोकतंत्र के लिए आज शर्मनाक दिन है। राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये न समझे कि जनता की आवाज़ उठाने से उनको रोक देगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के लिए, सच के लिए आवाज उठाते रहेंगे।''

Parveen Kumar

Advertising