त्रिपुरा में हिंसा फैलाने के लिए माकपा जिम्मेदार: भाजपा

Monday, Apr 16, 2018 - 04:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगभग दो महीनों से हो रही हिंसा के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ होने से इनकार किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि हिंसा फैलाने के लिए माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और अन्य राजनीतिक दलों के लोग जिम्मेदार हैं।

भाजपा को बदनाम करने की कोशिश 
सीए ने कहा जो भी छिटपुट हिंसा की रिपोर्ट मिल रही हैं वे राजनीति से प्रेरित नहीं है और हिंसा निजी शत्रुता के कारण हुई है। पार्टी रिपोर्ट के अनुसार चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जो भी हिंसा हो रही हैं, वह माकपा करवा रही है और भाजपा को बदनाम करने के लिए हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर ने कहा कि मोर्चे के पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देव से मिला और  आरोप लगाना बंद करते हुए राज्य में विपक्षी पार्टी और ट्रेड यूनियन कार्यालयों पर हो रहे हमले को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। 

वामपंथी नेताओं ने राज्य में भाजपा और आईपीएफटी समर्थकों द्वारा चुनाव के बाद हमलों की तीन सूचियों को प्रस्तुत किया। सूची में तीन मार्च से पार्टी के 438 कार्यालयों में हमले किये गये जिनमें से 93 मामलों में आगजनी, फिरौती के 230 मामले, 52 मामले बंद के और 63 पार्टी कार्यालयों में कब्जे के हैं। वाम मोर्चा ने दावा किया कि मोर्चा के 1700 से ज्यादा घरों पर भी हमला किया गया। 
 

vasudha

Advertising