साम्बा जिला भाजपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती

Tuesday, Jan 12, 2021 - 04:53 PM (IST)


साम्बा : साम्बा जिला भाजपा ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाई जा रही स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के उपलक्ष्य पर जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम मेंं उपस्थित तमाम पार्टी नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।     


    भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हिन्दू धर्म के ध्वजवाहक थे जिन्होंने भारत के दर्शन, संस्कृति और ज्ञान को विश्व भर में फैलाया व विदेशों में भारत की समृद्ध संस्कृति का लोहा मनवाया। अमेरिका के शिकागो में उनके द्वारा दिए गए भाषण को आज भी याद किया जाता है व हर देशवासी को उन पर गर्व है। अमर सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने हमेशा युवा शक्ति को देश सेवा में अपना योगदान देने की बात की व नर सेवा को नारायण सेवा के समान बताया जिस पर चलते हुए भाजपा सरकार देश के प्रत्येक दबे-कुचले और जरूरतमंद नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, पवन बख्शी, इंद्रजीत शर्मा, जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य अवतार सिंह, रमेश चंद्र, पंच स्वर्ण लाल, देसराज, अत्रेश दत्ता, विकास सम्बयाल, अजीत कुमार, विकास सम्बयाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 

Monika Jamwal

Advertising