आज असम जाएगा भाजपा का पर्यवेक्षक दल, विधायक दल के नेता का होगा चुनाव

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 05:37 AM (IST)

नेशनल डेस्कः असम में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी, जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। एक सप्ताह पहले स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन ने जीत हासिल की थी। 

यह बैठक दिन में 11 बजे शुरू होगी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत पांडा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने विधायक दल की बैठक के इंतजाम के लिए शनिवार शाम विधानसभा का दौरा किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News