तीन तलाक और सबरीमला पर भाजपा का दोहरा रवैया : येचुरी

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 09:40 PM (IST)

नई दिल्ली: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक प्रथा को प्रतिबंधित करने के लिये संसद में पेश विधेयक पर भाजपा पर महिलाओं के मामले में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सबरीमला मामले में भाजपा की महिलाओं के प्रति ङ्क्षचता कहां गायब हो गई।
PunjabKesari
येचुरी ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 के विरोध में शुक्रवार को आयोजित प्रदर्शन में कहा ‘‘अगर भाजपा महिलाओं की समानता के लिए चितिंत है तो फिर सबरीमला मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने का विरोध क्यों कर रही है। जबकि यह फैसला महिलाओं को समानता का अधिकार ही देता है।’’ 
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि भाजपा सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को र्विजत बताने वालों का समर्थन कर रही है। जबकि केरल की वाम सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले का पालन सुनिश्चित कराने की दलील देते हुए मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित कर रही है। येचुरी ने कहा कि भाजपा ने तीन तलाक विधेयक को संसद की प्रवर समिति के पास भेजने से मना कर दिया है। यह भाजपा की इस मामले में बदनियती को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा से गुरुवार को तीन तलाक पर प्रस्तावित विधेयक को पारित किया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News