मिजोरम में भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Friday, Nov 02, 2018 - 05:31 PM (IST)

आइजोल : मिजोरम में इस महीने की 28 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रदेश की 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। प्रदेश भाजपा इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाकी तीन सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

भगवा पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में सबसे अधिक छह महिला प्रत्याशी शामिल हैं। जोराम पीपुल्स मूवमेंट ने दो महिलाओं को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने एकमात्र महिला वी चांगथू को प्रत्याशी बनाया है। मिजो नेशनल फ्रंट ने 39 उम्मीदवारों में एक भी महिला को मैदान में नहीं उतारा है। प्रदेश विधानसभा में 40 सीटें हैं।
 

shukdev

Advertising