Jharkhand Elections: BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की लिस्ट, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन को टिकट

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 07:33 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को धनवार से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने इस लिस्ट में 13 महिला उम्मीदवारों को जगह दी है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला, सीता सोरेने को जामताड़ा, पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, दुमका से सुनील सोरेन उम्मीदवार बनाया है।

देखें पूरी लिस्ट

  1. धनवार- बाबूलाल मरांडी
  2. राजमहल- अनंत ओझा
  3. बोरिया- लोबिन हेम्ब्रम
  4. लिटिपाड़ा- बाबूधन मुर्मू
  5. महेशपुर- नवनीत हेम्ब्रम
  6. नाला- माधव चंद्र महतो
  7. शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन
  8. जामताड़ा-सीता सोरेन
  9. दुमका- सुनील सोरेन
  10. जामा- सुरेश मुर्मू
  11. जारमुण्डी- देवेंद्र कुंवर
  12. मधुपुर- गंगा नारायण सिंह
  13. सारठ- रणधीर कुमार सिंह
  14. देवघर- नारायण दास
  15. पौड़ेयाहाट- देवेंद्रनाथ सिंह
  16. गोड्डा- अमित कुमार मण्डल
  17. महगामा- अशोक कुमार भगत
  18. कोडरमा- नीरा यादव
  19. वरकट्ठा- अमित कुमार यादव
  20. बरही- मनोज यादव
  21. बरकागांव- रोशन लाल चौधरी
  22. हजारीबाग- प्रदीप प्रसाद
  23. सिमरिया- उज्जवल दास
  24. बगोदर- नागेंद्र महतो
  25. जमुआ- मंजू देवी
  26. गाण्डे- मुनिया देवी
  27. गिरडीह- निर्भय कुमार साहावादी
  28. बरमो- रविंद्र पांडे
  29. बोकारो- बिरंची नारायण
  30. चंदनकियारी- अमर बाउरी
  31. सिंदरी- तारा देवी
  32. निरसा- अपर्णासेन गुप्ता
  33. धनबाद- राज सिन्हा
  34. झरिया- रागिनी सिंह
  35. बाघमारा- शत्रुघ्न महतो
  36. बहरागोड़ा- दिनेशानंद गोस्वामी
  37. घाटशिला- बाबूलाल सोरेन
  38. पोटका- मीरा मुंडा
  39. जमशेदपुर ईस्ट- पूर्णिमा दास साहू
  40. सराय केला- चंपई सोरेन
  41. चाईबासा- गीता बलमुचू
  42. मझगांव- बड़कुंवर गगराई
  43. जगन्नाथपुर- गीता कोड़ा
  44. चक्रधरपुर- शशिभूषण समद
  45. खरसांवा- सोनाराम बोदरा
  46. तोरपा- कोचे मुंडा
  47. खुंटी- नीलकंठ सिंह मुंडा
  48. खिजरी- रामकुमार पाहन
  49. रांची- सीपी सिंह
  50. हटिया- नवीन जायसवाल
  51. कांके- जीतू चरण राम
  52. मंदार- सन्नी टोप्पो
  53. सिसाई- अरुण उरांव
  54. गुमला- सुदर्शन भगत
  55. बिशुनपुर- समीर उरांव
  56. सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा
  57. कोलेबिरा- सुजान जोजो
  58. मनिका- हरिकृष्ण सिंह
  59. लातेहार- प्रकाश राम
  60. पांकी- कुशवाहा शशि भूषण मेहता
  61. डाल्टनगंज- आलोक कुमार चौरसिया
  62. बिश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
  63. छतरपुर- पुष्पा देवी भुइंया
  64. हुसैनाबाद- कमलेश कुमार सिंह
  65. गढ़वा- सतेंद्रनाथ तिवारी
  66. भवनाथपुर- भानु प्रताप शाही

बताते चलें कि झारखंड में बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा 10 सीटों पर AJSU, 2 सीटों पर JDU और 1 सीट पर LJP रामविलास पासवान को दी गई है। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News