बीजेपी की नई लिस्ट जारी, सुरेश प्रभु व एमजे अकबर भी जाएंगे राज्यसभा

Monday, May 30, 2016 - 07:58 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सुरेश प्रभु आंध्र प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। प्रभु को टीडीपी ने समर्थन दिया है।

 

इस लिस्ट में एम जे अकबर, विनय सहस्त्रबुद्धे, विकास महात्मे, शिव प्रताप शुक्ला और महेश पोद्दार का नाम है। रविवार को भी बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों वेंकैया नायडू, चौधरी बीरेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी और पीयूष गोयल को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नामित किया है। 

 
Advertising