भाजपा ने राहुल का, कांग्रेस ने मोदी का ‘एनिमेशन’ ट्विटर पर सांझा कर एक-दूसरे पर कसा तंज

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 11:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधने के लिए रविवार को ट्विटर पर राहुल गांधी का एक ‘एनिमेशन’ वीडियो सांझा किया। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अधूरे वादों’ को लेकर उन पर तंज कसा गया है। भाजपा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राहुल का दो मिनट का एक ‘एनिमेशन’ वीडियो सांझा किया है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ‘शोले’ फिल्म में (हास्य अभिनेता) असरानी के किरदार में चित्रित किया गया है। 

वीडियो में, गोवा में कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोडऩे, नेताओं के पार्टी छोडऩे और गुलाम नबी आजाद के साथ छोडऩे और राजस्थान में (पार्टी के) अंदरूनी कलह सहित अन्य चीजों पर कटाक्ष किया गया है। भाजपा के इस कदम पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता का मुकाबला करने के लिए भाजपा का नया ‘फार्मूला’ है। हताशा और निराशा के कारण यह एनिमेशन जारी किया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Related News