भारत को पीड़ा होती है तो राहुल गांधी मनाते हैं जश्न: रविशंकर प्रसाद

Thursday, Mar 14, 2019 - 12:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: UNSC में मसूद अजहर पर चीन के वीटो को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चीन के इस कदम से भारत और भारतवासी बहुत दुखी हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने  कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भारत को पीड़ा होती है तो राहुल गांधी सेलिब्रेटिंग मोड में क्यों होते हैं? उनके ट्वीट पर पाकिस्तान में सुर्खियां बनती हैं। 


राहुल गांधी से पूछे सवाल

  • राहुल गांधी से पहला सवाल- 2009 में जब चीन ने प्रस्ताव रोका तब आप कहां थे?
  • दूसरा सवाल- आपके चीन से अच्छे संबंध हैं तो चीन को क्यों नहीं समझाया?
  • तीसरा सवाल-2009 में यूपीए के समय में भी चीन ने मसूद अजहर पर यही टेक्निकल ऑब्जेक्शन लगाया था, तब भी आपने ऐसा ट्वीट किया था क्या?
  • चौथा सवाल- क्या मसूद अजहर जैसे नृशंस हत्यारे के मामले में कांग्रेस का स्वर दूसरा होगा?
  • पांचवा सवाल- भारत को जब भी पीड़ा होती है तो राहुल खुश क्यों होते हैं?    



एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे राहुल गांधी 

  • राहुल गांधी के ट्वीट जैश-ए-मोहम्मद के दफ्तर में बड़े चाव से पढ़े जाएंगे और दिखाए जाएंगे।
  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर कांग्रेस कितनी गंभीर है, इस पर सवाल उठेगा।
  • पुलवामा हमले के बाद राहुल गांधी सिर्फ 2 दिन तक सरकार के साथ खड़े रहे। 
  • राहुल गांधी ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा दिए। उनके नेता इसका सबूत मांग रहे हैं।
  • राहुल गांधी जी आज आपकी विरासत के कारण ही चीन सुरक्षा परिषद का सदस्य है।
  • मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि ट्विटर से देश की विदेश नीति नहीं चलती। 


चीन को छोड़कर पूरी दुनिया भारत के साथ

  • चीन की बात निकलेगी तो बहुत दूर तक जाएगी।
  • आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर आज चीन को छोड़कर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। 
  • दुनिया आज भारत के साथ है, ये एक तरह से हमारी कूटनीतिक जीत है। 
  • पहले भारत को इसके लिए प्रयास करना पड़ता था लेकिन अब ये देश खुद भारत का समर्थन कर रहे हैं।

vasudha

Advertising