दो दिवसीय दौरे पर झारखंड जाएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक बैठक में लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 02:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन छह जून से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे, जिस दौरान वह पार्टी के कई कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का झारखंड का यह पहला दौरा होगा। 

भाजपा की झारखंड इकाई के महासचिव अमर बाउरी ने कहा, ''भाजपा अध्यक्ष छह जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे के आसपास एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसी दिन वह पार्टी कार्यालय में आयोजित 'प्रबुद्धजन संवाद' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।'' उन्होंने बताया कि सात जून को नितिन नवीन युवाओं के साथ संवाद करेंगे और विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।

नितिन नवीन का यह दौरा झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए चुनाव से पहले हो रहा है। इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है, जबकि मतदान 18 जून को होगा। इनमें से एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा के दीपक प्रकाश सदस्य हैं, जिनका छह वर्षीय कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News