कल उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रचार की रणनीति पर करेंगे चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 08:54 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे जहां वह पार्टी की कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ रणनीति तय करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नड्डा अपने दौरे में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद वह अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसके अलावा बरेली में क्षेत्र की तीन विधान सभाओं के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी उनका कार्यक्रम है। भाजपा अध्यक्ष बरेली में चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार ‘डोर-टू-डोर' चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद शाम को बरेली जिले की नौ विधान सभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News