रूस और यूक्रेन की जंग के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखी गई यह डिमांड

Sunday, Feb 27, 2022 - 10:39 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया गया। ट्विटर अकाउंट हैक कर इसमें रूस के लिए क्रिप्टोकरेंसी में दान की मांग का मैसेज लिखा गया। हालांकि कुछ ही देर में हैक अकाउंट को ठीक भी कर लिया गया।

यह सबकुछ उस समय हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। तीन दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। 

Seema Sharma

Advertising