साम्बा जिले में भाजपा को जोरदार झटका, चार नगर पालिकाओं में से महज एक में मिला बहुमत

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 08:55 PM (IST)

साम्बा (संजीव): साम्बा जिले में भारतीय जनता पार्टी को जोरदार झटका लगा है। शनिवार सुबह साम्बा के नंदनी में जैसे-जैसे इवीएम खुलते गए तो भाजपा समर्थकों के चेहरों पर हवाईयाँ उडऩे लगी। आलम यह रहा कि जिले की चारों नगर पालिकाओं में एक महज एक नगर पालिका (बड़ी-ब्राहमणा) में ही भगवा पार्टी को बमुश्किल बहुमत मिल पाया है। चारों नगर पालिकाओं की 56 वार्डों में से बीजेपी को 18, कांग्रेस को 9, पैंथर्स को 2 पर जीत मिली 27 वार्डों में निदर्लीयों का बोलबाला रहा। साम्बा नगर पालिका के चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को यहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक डा. देवेन्द्र मन्याल के लिए झटका माना जा रहा है वहीं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की तीनों नगर पालिकाओं के परिणाम पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक चंद्र प्रकाश गंगा के लिए भी हैरान करने वाले हैं। 


साम्बा नगर पालिका में निदर्लीयों का दबदबा रहा। साम्बा की 17 वार्डों में से भाजपा को महज 4 पर ही जीत मिली है जबकि कांग्रेस-पैंथर्स को 2-2 सीटें मिली हैं और 9 निदर्लीय प्रत्याशी जीते हैं जिससे साफ है कि नगर पालिका के गठन में आजाद उम्मीदवारों की भूमिका अहम रहेगी और कोई निदर्लीय भी कमेटी का अध्यक्ष बन सकता है। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा के गृहनगर बड़ी-ब्राहमणा में भाजपा अपना गढ़ बचाने में सफल रही। यहाँ भाजपा ने 13 में से 7 सीटों पर कब्जा किया है जबकि 6 वार्डों में निदर्लीय जीत उम्मीदार जीते। विजयपुर नगर पालिका में भाजपा को सबसे ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ा। तमाम दावों के बावजूद पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार निदर्लीयों के हाथों हार गए और 13 में से मात्र 3 प्रत्याशी ही जीते। कांग्रेस को भी विजयपुर में 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा और यहां भी 7 वार्ड जीत कर निदर्लीयों ने दबदबा कायम रखा। सीमावर्ती नगर पालिका रामगढ़ में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के साथ ही कांग्रेस को भी 4-4 वार्डों में जीत मिली जबकि 5 वार्डों में आजाद उम्मीदवार विजयी रहे। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News