BJP National president Live: BJP में शुरु हुआ नबीन युग! 45 साल की उम्र में संभालेंगे 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 11:49 AM (IST)
BJP National president: BJP में आज नबीन युग की शुरूआत होने वाली है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे नितिन नबीन ने आज औपचारिक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। 45 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में इस पद पर बैठने वाले अब तक के सबसे युवा नेता बन गए हैं।
PM मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने नितिन नबीन को 12 वें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
<
लाइव देखें: भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व। https://t.co/Oet02DapT3
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
>
मुख्यालय में लगा दिग्गजों का जमावड़ा
बीजेपी मुख्यालय में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य रहा। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और संगठन मंत्री भी इस समारोह में शामिल हुए।
बिहार से दिल्ली तक का सफर
नितिन नबीन का चयन बीजेपी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसमें युवाओं को आगे लाने पर जोर दिया जा रहा है। बिहार से आने वाले नितिन नबीन 5 बार के विधायक हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ चुनाव में पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निर्विरोध चयन ने यह साफ कर दिया है कि संगठन में उनकी पकड़ और स्वीकार्यता कितनी मजबूत है।
