BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले शाह, पहले से भी बड़ी होगी 2019 की जीत

Monday, Sep 25, 2017 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्ली: 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव का खाका तैयार करने के लिए आज यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा अनेक वरिष्ठ नेताअाें ने हिस्सा लिया। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों, पार्टी के सभी सांसदों एवं विधायकों को पार्टी के प्रेरणास्रोत रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष समापन के मौके पर हो रही इस बैठक में आमंत्रित किया गया।

पहले से भी ज्यादा बड़ी होगी 2019 की जीत

पीयूष गोयल ने कार्यकारिणी बैठक में लिए गए फैसलों के बारे मीडिया को रू-ब-रू करवाया और कहा, 'अमित शाह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 3-17 अक्टूबर तक केरल में पदयात्रा करेंगे। शाह ने बैठक में आतंकवाद, गंदगी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का जिक्र करते हुए कहा कि देखते जाइए, 2019 की जीत पहले से भी बड़ी होगी। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि वह भारत की गरिमा को धूमिल कर हैं। वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है।

Advertising