राहुल के बयान पर मोदी का तंज और लालू यादव को मिला 5 दिन का पैरोल, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Wednesday, May 09, 2018 - 08:06 PM (IST)

नई दिल्ली: राहुल की दावेदारी पर पीएम मोदी ने ली चुटकी से लेकर भ्रष्टाचार पर घिरी केजरीवाल सरकार तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

फर्जी वोटर आईडी विवाद: कांग्रेस के बाद चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
कर्नाटक के राज राजेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में एक फ्लैट से 10 हजार फर्जी मतदाता पहचान पत्र मिलने के बाद एक बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया है। इसके चलते भाजपा ने चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए दावा किया कि इस रैकेट के पीछे कांग्रेस है, जबकि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को ‘ झूठ ’ बताते हुए खारिज कर दिया। इस मामले दो लोगों की गिरफ्तार भी हुई है। 

भारत में ई-कॉमर्स की सबसे बड़ी डील, Flipkart, वालमार्ट ने 16 अरब डॉलर में खरीदी
अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकॉर्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर (एक लाख 5 हजार 360 करोड़ रुपए) में खरीद लिया है। वॉलमार्ट का यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे में 11 साल पुरानी फ्लिपकॉर्ट का कुल मूल्य 20.8 अरब डॉलर आंका गया है। इस डील के लिए वॉलमार्ट के चीफ एग्‍जीक्‍यूटि‍व Doug McMillon भारत आए थे। 

उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके
राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के इलाकों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस कालकाले का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान की सरहद पर है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के प्रमुख (संचालन) जे.एल. गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई है। 

अमित शाह के भाषण में एक बार फिर हुई ट्रांसलेटर से गलती, वीडियो वायरल
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों मिशन कर्नाटक पर हैं। भाजपा किसी भी हालत में कर्नाटक को अपने हाथ से गंवाना नहीं चाहती है। इसी क्रम में मंगलावर को भी अमित शाह राज्य के नेलमंगला विधनसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रांसलेटर पर ही नाराज हो गए।  इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

राहुल के PM वाले बयान पर मोदी ने कसा तंज, बोले-अंहकारी है कांग्रेस अध्यक्ष
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए आज उन्हें अपरिपक्व राजनेता करार दिया और कहा कि वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की इज्जत नहीं करते हैं। मोदी ने राहुल के पीएम बनने वाले बयान पर भी कहा कि इससे नजर आता है कि उनमें कितना अंहकार है, उन्होंने खुद ही अपने नाम की घोषणा कर दी। 

भ्रष्टाचार पर घिरी केजरीवाल सरकार, लेबर बोर्ड में 139 करोड़ का 'महाघोटाला'
भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाने का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी का एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। अरविंद केजरीवाल की सरकार पर अवैध रूप से दिल्ली निर्माण बोर्ड का गठन और कंस्ट्रक्शन लेबर फंड में 139 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली लेबर वेलफेयर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की शिकायत पर श्रम विभाग के खिलाफ छह धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सहमति के बिना एक साथ नहीं हो सकते लोकसभा-विधानसभा चुनाव: अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए आम राय बनाने की कोशिश में है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव वक्त से पहले हो सकते हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन संभावनाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव फिलहाल एक साथ कराना भी संभव नहीं है क्योंकि यह राजनीतिक सहमति बनाए बिना नहीं हो सकता।

अपने कन्हैया की शादी में शामिल होंगे लालू, 5 दिन की पैरोल हुई मंजूर
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें पांच दिन की पैरोल दे दी गई है। वह बुधवार शाम को पटना के लिए रवाना होंगे। लालू के परिवार और उनके समर्थकों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब लालू अपने बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होकर उन्हें आर्शीवाद दे पाएंगे।

सर्वे: कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त, PM मोदी के बारे में ये हैं जनता की राय
लोकनीति-सी.एस.डी.एस. और ए.बी.पी. न्यूज के सर्वे के बाद एन.डी.टी.वी. ने भी अपने सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। चैनल के अनुसार कांग्रेस 93-99 सीटें, विपक्षी दल भाजपा 85-91 और जद (एस) को 33-39 सीटें मिल सकती हैं। 4 सीटें अन्य को मिल सकती हैं। यानी पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के सर्वेसर्वा एच.डी. देवेगौड़ा किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि वह चुनाव बाद किसी भी दल से गठबंधन  करने से अब तक इंकार करते आए हैं।

ट्रंप के फैसले से भड़का ईरान, कहा-अब पहले से ज्यादा करेंगे यूरेनियम संवर्धन
ईरान की हर चेतावनी को दरकिनार करते हुए अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप ने  खुद को 2015 परमाणु डील से अलग कर ही लिया। ट्रंप के इस फैसले का प्रभाव केवल ईरान पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा। जाहिर है कि ट्रंप के इस फैसले से ईरान भड़का हुआ है। 

अमरीका ने पाक को वित्तीय सहायता देने के लिए रखी शर्त
अमरीका ने वित्तीय सहायता  देेने के लिए पाकिस्तान के समक्ष शर्त रखी है। अमरीका की एक शक्तिशाली कांग्रेस समिति का कहना है कि पाकिस्तान अगर 35 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता चाहता है तो उसे हक्कानी नैटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। 

न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्टः 10 साल में 3 गुनी हो जाएगी भारतीय प्रॉपर्टी की कीमत
दुनिया में भारतीयों की निजी संपत्ति तेजी से बढ़ रही है। इंटरनेशनल अफ्रेशिया बैंक और न्यू वर्ल्ड वेल्थ ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि भारतीयों की संपत्ति का मूल्य आने वाले 10 वर्षों में 200 फीसदी बढ़ने का अनुमान है, यानी अगर किसी प्रॉपर्टी की कीमत आज एक लाख है तो 10 बाद वह प्रॉपर्टी 3 लाख रुपए की हो जाएगी।

इस खूबसूरत चेहरे के पीछे छिपा है घिनौना सच, आनॅलाइन बिछाती थी जाल
राजस्थान की राजधानी जयपुर में किडनैपिंग और क्रूर हत्या की घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक शख्स से दोस्ती की और अपने दोस्तों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने उसके परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

डिपार्टमेंटल स्टोर में शर्मनाक काम करती रंगे हाथों पकड़ी गई दो महिलाएं
मधु विहार रिलायंस फ्रेश डिपार्टमेंटल स्टोर से महंगा सामान चोरी कर कपड़ों के अंदर छिपाकर भाग रही दो महिला चोरनियों में से एक को चोरी के सामान के साथ मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया वहीें दूसरी महिला चोरी किए गए सामान के साथ भागने में कामयाब हो गई। पकड़ी गई महिला रेवाड़ी हरियाणा निवासी चंद्रवती (42) है उसके पास से 12 बॉडी स्प्रै, 11 कंडिशनर, कोलगेट और तीन ब्रश आदि बरामद किए।

राजस्थान से हारने के बाद प्रीति जिंटा हुई निराश, भिड़ गई जाकर सहवाग से
राजस्थान राॅयल्स से 15 रनों से हारकर किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा काफी निराश नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के बाद प्रीति जिंटा की टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग से बहस हो गई थी। तस्वीरों से ऐसा साफ लग रहा था कि वे सहवाग से भी किसी बात पर नाराज हैं। 

Video: पर्पल कैप हासिल करते ही रो पड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का तेज गेंदबाज
आईपीएल टूर्नामेंट के 40वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई पर्पल कैप को हासिल करके भावुक हो गए। राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर सबका दिल जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद एंड्रयू टाई को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में आईपीएल के कमेंटेटर ग्रीम स्मिथ के हाथों पर्पल कैप मिली, जिसके बाद वह रो पड़े।

सोनम ने रिसेप्शन में खिलाया पापा अनिल को केक, देखें खूबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ रिसेप्शन में केक काटा। सोनम ने सबसे पहले केक आनंद को खिलाया। इसके बाद सोनम की मां सुनीता कपूर ने दामाद आनंद को केक खिलाया। बाद में सोनम ने पापा अनिल कपूर को भी केक खिलाया। इस दौरान सोनम मुस्कुराती नजर आईं।

फिल्म 'सलामे इश्क' की एक्ट्रेस का दिखा हॉट अंदाज, ब्लैक ड्रेस में ढा रही हैं कहर
बॉलीवुड एक्ट्रैस अंजना सुखानी इन दिनों अपनी हॉटनेस  को लेकर सुर्खियों में हैं। अंजना के लेटेस्ट फोटोशूट की ये तस्वीर कुछ दिनों पहले आई थी जिससे अचानक वो चर्चा में आ गई। इनमें वो ब्लैक ड्रेस में अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Anil dev

Advertising