भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मिली धमकी भरी चिट्ठी

Tuesday, Jan 14, 2020 - 12:23 AM (IST)

भोपाल: लोकसभा में भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है। उर्दू में लिखी चिट्ठी में पाउडर भी मिला है। संदिग्ध चिट्ठी को जांच के लिए फॉरेंसिंक जांच (FSL)के लिए भेज दिया गया है। FSL की टीम जांच कर रही है।


उल्लेखनीय है कि अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वालीं प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया था। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया था।

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान के बाद भाजपा और केंद्र सरकार ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई की थी। साध्वी को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटा दिया गया। साथ ही भाजपा संसदीय दल की बैठक में आने पर भी रोक लगा दी गई है। हाल ही में स्पाइसजेट में यात्रियों के साथ भी उनका विवाद हो गया था। 

shukdev

Advertising