BJP विधायक के बोल- कर्नाटक चुनाव का मुद्दा हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई

Thursday, Apr 19, 2018 - 05:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक  विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच भाजपा ​विधायक के एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। संजय पाटिल के अनुसार कर्नाटक चुनाव का मुद्दा सड़क और पानी नहीं बल्कि हिंदू और मुस्लिम की लड़ाई है। उन्होंने अयोध्या के विवादित रामजन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले को भी उठाया। 

राम मंदिर चाहिए तो भाजपा को दें वोट 
भाजपा ​विधायक ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जो बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है और टीपू जयंती मनाती है। उन्होंने कहा कि मैं अपने दिल से कहता हूं कि भारत हिंदू देश हैं जहां राम का जन्म हुआ। अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाना चाहिए इसके लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। यही नहीं पाटिल ने कहा कि जो लोग बाबरी मस्जिद का निर्माण चाहते हैं और टीपू जयंती मनाते हैं उन्हें कांग्रेस को वोट देना चाहिए। जो लोग राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं और शिवाजी महाराज की जीत चाहते हैं वे भाजपा को वोट दें। 

कांग्रेस विधायक के खिलाफ करेगी शिकायत 
वहीं पाटिल के इस इस ​विवादित बयान का कांग्रेस ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक चुनाव में ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। वे चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत करेंगे। बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को नतीजे घोषित होंगे। इन चुनावों में दो मुख्य पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। 

vasudha

Advertising