पिता पर लगे ज़मीन पर कब्ज़ा करने का आरोप, मैथिली ठाकुर ने दी चुनौती, कहा- अधिकारियों के सामने दावों को साबित करके दिखाएं
punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 12:08 PM (IST)
पटना: बिहार के पोखरभिंडा गांव के स्थानीय निवासियों ने अली नगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गांव की एक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों की इस शिकायत के बाद से इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई थी।
हालांकि, सांसद मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि उन्हें इस विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है। विवाद बढ़ता देख यह मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। सीएम कार्यालय से मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन तुरंत एक्टिव मोड में आ गया। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई के दौरान जमीन के असली मालिक को कागजात के साथ मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने वहीं पर दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने उस जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त घोषित कर दिया और फौरन जमीन को कब्ज़े से छुड़वा लिय
मैथिली ठाकुर ने शिकायत करने वालों को चुनौती दी है कि वे अधिकारियों के सामने अपने दावों को साबित करके दिखाएं। ग्रामीणों ने रमेश पर धार्मिक स्थलों, सरकारी ज़मीन, सड़कों और निजी संपत्ति पर अवैध कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है।
प्रशासन ने मैथिली ठाकुर के कब्जे की हुई जमीन को कराई ख़ाली। सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण।DCLR और CO ने मापी कराई जमीन। #maithalithakur #BiharNews https://t.co/nuRBS6frA2
— RANJANA (@Ranjana7845) November 13, 2026
इन शिकायतों में ग्राम देवता तिवारी बाबा के स्थान, एक राधा-कृष्ण मंदिर और एक 'डीहबर' (धार्मिक स्थल) शामिल हैं। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय तालाब से निकलने वाले जल निकासी मार्ग (नाले) को पाट दिया है और वहां देखभाल करने वाले के लिए एक कमरा बना लिया है।
ज़मीन पर कब्ज़ा करने का आरोप
ग्रामीण राम अवतार मिश्रा ने अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है, जबकि रामदाय देवी का कहना है कि उनकी संपत्ति की सीमा के पास खुदाई करने से वहां लगे पेड़ों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने अन्य निजी भूखंडों की सीमाओं के पास मिट्टी की खुदाई को लेकर भी चिंता जताई है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने मैथिली के परिवार पर राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके ज़मीन हड़पने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि NDA नेताओं के बीच ज़मीन हड़पना और लोगों को डराना-धमकाना एक आम बात हो गई है। उन्होंने मीडिया की भी आलोचना की कि वह विपक्ष के बयानों के मुकाबले सत्ताधारी गठबंधन के बयानों को ज़्यादा अहमियत दे रहा है। इन आरोपों को खारिज करते हुए मैथिली ने कहा कि उनके परिवार के पास ज़मीन के वैध दस्तावेज़ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से चल रहे दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
उन्होंने बताया कि 'पोखर भिंडा' नाम की ज़मीन पर एक घर बनाया जा रहा है, जहां गांव के बुजुर्ग अक्सर इकट्ठा होते हैं और अपना समर्थन देते हैं। "मुझे भी इन पोस्ट्स के बारे में दो दिन पहले ही पता चला। ज़मीन माफिया, ज़मीन हड़पना, गरीबों के हक छीनना- मैं ये सब बातें पढ़ रही हूं। हमारे परिवार पर लगाए गए ये झूठे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। यह सुनकर मुझे बहुत दुख होता है कि लोग ऐसी बातें लिख रहे हैं। अगर इसमें कोई सच्चाई है, तो स्थानीय सर्कल ऑफिसर (CO) से पूछ लीजिए।"
