भाजपा मंत्री का फिर विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया 'मिश्रित नस्ल'

Thursday, Jan 31, 2019 - 12:11 AM (IST)

बेंगलुरूः केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘‘मिश्रित नस्ल’’ का बताते हुए कहा कि एक ‘‘मुस्लिम’’ पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राहमण कैसे हो सकता है। उन्होंने राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाने को लेकर भी राहुल गांधी पर हमला बोला।

उत्तर कन्नड़ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा, ‘‘...उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है। देखिए वे कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम हैं, मां ईसाई हैं, बेटा ब्राहमण है। यह कैसे हुआ?’’

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप दुनिया की किसी प्रयोगशाला में ऐसी मिश्रित नस्ल नहीं बना सकते, यह हमारे देश की कांग्रेस प्रयोगशाला में ही उपलब्ध है।’’ हेगड़े ने इससे पहले एक कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिन्दू लड़की को छूने वाला हाथ बचना नहीं चाहिए।

 

Yaspal

Advertising