अपनी गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं दिल्ली वाले: मीनाक्षी लेखी

Monday, Oct 24, 2016 - 05:56 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मीनाक्षी लेखी ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार चुनकर दिल्ली के लोगों ने अनजाने में जो गलती की है उसका खामियाजा आज वे भुगत रहे हैं।  चिकनगुनिया,बर्ड फ्लू और डेंगू जैसी बीमारियों से बदहाल हो रही दिल्ली को ऐसी हालत में छोड़कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार में ज्यादा दिलचस्पी दिखाए जाने के सवाल पर लेखी ने यहां संवाददाताओं से केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा कि दिल्लीवासियों ने जो गलती की है उसकी सजा तो आखिर उन्हें भुगतनी ही पड़ेगी।
 

यूपी में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी
उन्होंने कहा कि फिर यह गलती चाहे अनजाने में ही की गई हो। गलती तो गलती है, उसके दुष्परिणाम तो सामने आएंगे। इनसे बचा नहीं जा सकता।  उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा)में आतंरिक कलह और राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की संभावनाओं पर सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहाÞऐसा होने से कोई नहीं रोक सकता। सपा का आंतरिक कलह ही उसे ले डूबेगा। भाजपा की सरकार बनी तो यह उत्तर प्रदेश के हक में होगा। राज्य में विकास को गति मिलेगी। वहां शांति और खुशहाली लौटेगी।

Advertising