बीजेपी को जल्द मिल सकता है कार्यकारी अध्यक्ष, किसी भी वक्त हो सकता है ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 06:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी की अगले कुछ दिनों में नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है। जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेगा। जल्द से जल्द इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 1 अगस्त से पहले बीजेपी अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अध्यक्ष पद के चुनाव होने में अभी वक्त है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल नवंबर दिसंबर में बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव हो सकता है। तब तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है। 

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के भीतर इस बात का मंथन चल रहा है। बता दें कि अगले कुछ महीनों में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। माना जा रहा है कि जो बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनेगा, वही संगठन के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। 

ये भी पढ़ें
BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में ये नाम, किसको मिल सकती है जिम्मेदारी?

जेपी नड्डा निभा रहे तीन जिम्मेदारियां
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा पर लोकसभा चुनाव के बाद जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ गया है। जेपी नड्डा इन दिनों अध्यक्ष पद के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। इसके अलावा वह राज्यसभा नेता सदन भी बनाए गए हैं। इससे पहले यह जिम्मेदारी पीयूष गोयल निभा रहे थे। लेकिन पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। इसके बाद राज्यसभा में नेता सदन का पद खाली हो गया था। गोयल की जगह नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया है। ऐसे में नड्डा बीजेपी अध्यक्ष के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

2019 में अध्यक्ष बने जेपी नड्डा
जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी को 2019 में बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था। अध्यक्ष बनने से पहले जेपी नड्डा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। जेपी नड्डा को 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। जहां बीजेपी गठबंधन ने 62 सीटों पर जीत हासिल की।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News