भाजपा नीत राजग सरकार से लोग हताश: केजरीवाल

Friday, May 27, 2016 - 01:14 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोहित वेमूला, भ्रष्टाचार, किसानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुये आज कहा कि इस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में लोग बुरी तरह हताश हुये हैं।  
 
केजरीवाल ने अल्पसंख्यकों और दलितों के मुद्दे पर गहरी ङ्क्षचता जताते हुये कहा कि समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार से हताश और आक्रोशित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों, छात्रों और दलितों ही नहीं बल्कि व्यावसाईयों एवं ज्वेलर्स को भी निशाने पर रखा जा रहा है। अनेकों व्यवसाईयों ने डीएस-1 फार्म के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है।
 
केजरीवाल ने ट्विट किया,‘’कश्मीर में भारत माता की जय कहने वालों तथा कश्मीर से बाहर भारत माता की जय नहीं बोलने वालों पर हमला किया जा रहा है। हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा, डियर नरेंद्र मोदी जी, दो वर्ष पहले आपने भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन देने का वादा किया था लेकिन व्यापमं, ललितगेट, माल्या, खड्से जैसे मामलों में आपने भी मनमोहन जी की तरह चुप्पी साध रखी है। मुख्यमंत्रियों को कथित रूप से अस्थिर करने के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुये उन्होंने कहा, आपने वादा किया था कि टीम इंडिया प्रधानमंत्री तक ही सीमित नहीं रहेगी लेकिन अब मुख्यमंत्रियों को ही अस्थिर किया जा रहा है।
 
Advertising