भाजपा नेता ने गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से किया इनकार

Wednesday, Sep 05, 2018 - 08:19 PM (IST)

पणजीः भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के नेता राजेन्द्र आर्लेकर ने बुधवार को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर स्थिति को संभालने में सक्षम हैं, भले ही वह दूर हों। पर्रिकर इलाज के लिए इस समय अमेरिका में है। कांग्रेस यह मांग करती रही है कि र्पिरकर की अनुपस्थिति और दो अन्य मंत्रियों के बीमार होने के कारण इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

आर्लेकर ने कहा,‘‘हम गोवा में नेतृत्व परिवर्तन नहीं चाहते हैं। पूरी पार्टी मनोहर र्पिरकर के साथ है और नेतृत्व परिवर्तन में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।’’ उन्होंने कहा,‘‘पर्रिकर पार्टी विधायकों और संगठन की मदद से स्थिति को संभालने में सक्षम है, वह निश्चित रूप से ऐसा कर रहे है।’’ भाजपा के बीमार मंत्रियों पांडुरंग मडकईकर और फ्रांसिस डिसूजा के बारे में उन्होंने कहा कि र्पिरकर ‘‘जरूरत पडऩे पर’’ इनके बारे में फैसला लेंगे।

मडकईकर मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) के बाद पांच जून से मुम्बई के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। डीसूजा का अमेरिका में इलाज चल रहा है। पर्रिकर 31 अगस्त को अमेरिका रवाना हुए थे और उनके आठ सितम्बर को वापस लौटने की उम्मीद है।

Yaspal

Advertising