भाजपा नेता का तंज, नोटबंदी को लेकर इतनी जल्दी किसी फैसले पर पहुंचना सही नहीं

Friday, Nov 10, 2017 - 12:30 PM (IST)

पटनाः 8 नवंबर को नोटबंदी की सालगिरह पर मोदी सरकार द्वारा जश्न मनाया गया। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा का कहना है कि सरकार को इतनी जल्दी किसी फैसले पर नहीं पहुंचना चाहिए। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर जश्न मनाने जैसी कोई बात नहीं है। 

भाजपा नेता ने कहा कि क्या सोचकर सरकार यह कह रही है कि नोटबंदी सफल रही, जबकि कई राज्यों से आंकड़ों का आना अभी बाकी है। इन आंकड़ों से ही पता लगाया जा सकता है कि राज्य में कालेधन की मात्रा में कितनी कमी आई है।

इससे पहले भी सिन्हा ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने अकसर अपने बयानों से पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं।  

Advertising