BJP नेता ने सोनिया गांधी के रिटायरमेंट लेने की वजह का किया खुलासा

Saturday, Dec 16, 2017 - 04:28 PM (IST)

पटनाः भाजपा नेता सुशील मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा रिटायरमेंट लेने की वजह का खुलासा किया है। उनका कहना है कि सोनिया गांधी ने गुजरात चुनावों में होने वाली शर्मनाक हार के डर से यह फैसला लिया है। 

सुशील मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को अधिक से अधिक वोट करते हुए उनका समर्थन किया है। छठी बार राज्य में भाजपा की सरकार आने वाली है। मोदी ने कांग्रेस-राजद पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

उपमुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनको अपने पिता लालू प्रसाद यादव का ध्यान रखना चाहिए। चारा घोटाला में जेल जा चुके लालू को अब सन्यास ले लेना चाहिए। 

बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद की शपथ ली। इससे पहले 19 सालों से सोनिया गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। 

Advertising