आतंकियों ने फिर भाजपा नेता को घर में घुसकर मारी गोली, मौत

Wednesday, Aug 22, 2018 - 03:02 PM (IST)

 श्रीनगर: आतंकियों का क्रूर चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। उन्होंने भाजपा के एक नेता को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। घटना मंगलवार देर रात की है। रात को करीब ढाई बजे उग्रवादियों ने शब्बीर अहमद भट्ट के घर में उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार हो गये।


 जम्मू कश्मीर की भाजपा इकाई ने शब्बीर अहमद को श्रद्धांजलि दी। वहीं भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी अहमद की मौत पर शोक प्रकट किया। उन्होंने टवीट् किया कि वह शब्बीर की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं और इस कायराना हरकत की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा का यह चक्र लंबे समय तक नहीं चल सकता है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising