लालू से मिलने रांची के RIMS अस्पताल पहुंचे भाजपा के 'शत्रु'

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 02:31 PM (IST)

पटना/रांचीः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को शनिवार को चारा घोटाला के चौथे मामले में सजा सुनाई गई है। सजा का ऐलान होने के बाद भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे मिलने रांची के रिम्स अस्पताल में पहुंचे हैं। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी मौजूद थे। 

इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि वह यहां लालू प्रसाद यादव की तबीयत का जायजा लेने पहुंचे हैं। यह मुलाकात पारिवारिक तौर पर की गई है, इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और लोगों की सहानुभूति उनके साथ है।

बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों तबीयत खराब होने के कारण रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। लालू यादव और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा की इस मुलाकात के अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News