नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता ने मनाया जश्न, सरेआम लहराई तलवार...मामला दर्ज
Thursday, Feb 24, 2022 - 03:21 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) के नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निर्देशालय के गिरफ्तार करने के बाद सार्वजनिक जगह पर तलवार लहराने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को भाजपा के नेता मोहित कांबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया।
कांबोज की हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कांबोज तथा पार्टी के कार्यकर्ता भीड़ लगाकर मलिक की गिरफ्तारी का जश्न मना रहे थे।