भाजपा ने सोशल मीडिया पर चलाया ''one word play'' कैंपेन, जानें क्या हैं इसके मायने

Saturday, Sep 03, 2022 - 05:44 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया है। इसमें सभी नेता अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘एक शब्द (one word play’ के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। हालांकि, अभी इसके बारे में पूरी जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है कि यह कैपेंन किस मकसद से चलाया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई बड़े नेताओं ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शब्द लिखा है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है।

जयशंकर ने अपने ट्विटर पर लिखा है, Ekta. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘Digital’ शब्द पोस्ट किया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘Innovation’। भाजपा गुजरात ने ‘विकास’ को आगे रखा है। वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने ‘सुशासन’ को आगे बढ़ाया है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रदेश को आगे रखते हुए ‘मध्य प्रदेश’ को जोड़ा है।

 

 

हालांकि, भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इसपर कोई ट्वीट नहीं किया है। उन्होंने सवाल कर पूछा है कि क्यों सभी लोग 'एक शब्द' खेल रहे हैं। इसके जवाब में एक यूजर ने कहा कि यह स्टार बक्स ने चलाया है। 

 

Yaspal

Advertising