कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता

Monday, Jun 01, 2020 - 05:03 PM (IST)

साम्बा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रिय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के जनसंपर्क अधिकारी संजीव शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना के खिलाफ जारी जंग को जीत कर रहेगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जनसंपर्क कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को विजयपुर में भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगोंं के बीच जाएं और मोदी सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों के साथ-साथ छह साल में अर्जित उपलब्धियोंं की भी जानकारी लोगों को दें।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति भी लोगों जागरूक करें और सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य जरूरी एतिहातों के महत्व के बारे लोगों को जानकारी दें। इस मौके पर उन्होंने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के आईटी और सोशल मीडिया इंचार्ज गुरदीप कुमार को जरूरतमंद लोगों में वितरित करने के लिए सेनिटाइजर सौंपे। इस मौके पर सोशल मीडिया इंचार्ज विजयपुर मंडल राहुल महाजन (अब्बू), बड़ी ब्राह्मणा मंडल इंचार्ज माणिक सदोत्रा, जिला महासचिव रणधीर शर्मा, मंडल महासचिव नवीन शर्मा, युवा नेता केशव दत्त, हितेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Monika Jamwal

Advertising