लोकसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की सूची

Friday, Mar 22, 2019 - 11:48 AM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के पत्ते खोल दिये हैं। यह सूची नई दिल्ली में बैठी हाई कमान ने जारी की है। पार्टी इस बार भी कठुआ-उधमपुर-डोडा सीट से डा जतिन्द्र सिंह को मौका दे रही है। सिंह ने इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद को भारी मतों से हराया था।
वहीं जम्मू-पुंछ से फिर से जुगल किशोर शर्मा को मौका दिया जा रहा है।

श्रीनगर से खालिद जहांगीर संसद चुनाव लड़ेंगे जबकि बारामूला से एम एम वार मैदान में उतरेंगे। अनंतनाग की हॉट सीट से एमएलसी सोफी युसूफ को मौका दिया जा रहा है। लद्दाख की सीट का फैसला फिलहाल नहीं हो पाया है। जतिन्द्र सिंह अपनी सीट के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर रेलवे मंत्री पियूष गोयल भी जम्मू आएंगे।
 
 

Monika Jamwal

Advertising