भाजपा NRC का इस्तेमाल लोगों का धु्रवीकरण करने के लिए कर रही है:NCP

Friday, Aug 03, 2018 - 12:50 AM (IST)

मुंबई : राकांपा ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मसौदे को लेकर गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ पार्टी लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। महाराष्ट्र राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने दावा किया कि डेटा से पता चलता है कि पिछली संप्रग सरकार भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में कहीं ज्यादा गंभीर थी। राकांपा ने कहा कि भाजपा चुनावों में वोट हासिल करने के लिए धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है। 

shukdev

Advertising