भाजपा कर रही नफरत फैलाने वाली राजनीति जो देश के लिए है घातक: राहुल

Sunday, Jan 16, 2022 - 02:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत वाली राजनीति को केवल भाईचारे से हराया जा सकता है। गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा,‘‘मैं भी यही मानता हूं कि भाजपा की नफ़रत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है।''

उन्होंने कहा,‘‘ये नफ़रत ही बेरोज़गारी के लिए भी ज़म्मिेदार है। देशीय व विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते। रोज़ अपने आस-पास बढ़ती इस नफ़रत को भाईचारे से हराएँगे- क्या आप मेरे साथ हैं।'' उन्होंने कहा कि देश में औद्योगिक विकास और सामाजिक समरसता के लिए भाईचारा जरूरी है और भाईचारे को नफरत की राजनीति को हराकर ही घोषित किया जा सकता है।

Hitesh

Advertising